स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY फ्रंट लाइन लेख / Front Line Article विविध / Diverse समाचार / News स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign स्वस्थ भारत यात्रा / Healthy India Travel स्वस्थ भारत यात्रा रपट / Healthy India Travel Report

स्वस्थ भारत यात्रियों का भागलपुर में भब्य स्वागत

देश भर में स्वास्थ्य का अलख जगाने निकले स्वस्थ भारत यात्रियों को भागलपुर में भब्य स्वागत किया गया। वेटरन्स इंडिया, रोटरी विक्रमशीला पिंक एवं अंग मदद फाउंडेशन ने यात्री दल का स्वागत किया। वहीं यात्री दल ने जनऔषधि, पोषण और आयुष्मान विषय पर जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जिले के 20 युवक-युवतियों को स्वास्थ्य स्वास्थ्य परिसंवाद में विशिष्ट भागीदारी के लिए अंग मदद फाउंडेशन के 7 एवं भागलपुर नेशनल कॉलेज के 13 विद्यार्थियों को जनऔषधि मित्र का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अंग मदद फाउंडेशन की वंदना झा, कुमार कृष्णन, वेटरन्स इंडिया के जिला अध्यक्ष असीम कुमार पाठक, रोटरी पिंक की अध्यक्ष चंदना चौधरी, बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो एक के ठाकुर, प्राध्यापिका सुजाता कुमारी, अरविंद पाठक एवं अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष पर साबरमती आश्रम अहमदाबाद से शुरू स्वस्थ भारत यात्रा-2 का चौथा चरण  इस चरण में यात्री भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, सीवान, गोपालगंज, बेतिया, भितिहरवा आश्रम सहित उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड का दौरा करेंगे। 15 दिन के इस चरण का समापन गाजियाबाद में होगा।

वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी एवं स्वस्थ भारत (न्यास) के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व निकली इस यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत, प्रियंका सिंह, शंभू कुमार, विवेक शर्मा, पवन कुमार एवं विनोद रोहिल्ला शामिल हैं।

जनऔषधि दिवस के अवसर पर 7 मार्च, 2019 से कोकराझाड़ (असम) से शुरू स्वस्थ भारत यात्रा-2 का तीसरा चरण सिलीगुड़ी में 23 मार्च को संपन्न हुआ। तीसरे चरण में स्वस्थ भारत यात्रियों ने असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर एवं नगालैंड का दौरा किया और 3500 किमी अपनी यात्रा में यहां पर आयोजित 29 कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्वोत्तर के लोगों को जनऔषधि, पोषण और आयुष्मान के बारे में जागरूक किया। तीसरे चरण में पांच राज्यों में जिन प्रमुख शहरों में यात्रा पहुंची उसमें कोकराझार, गुवाहाटी, शिलांग, करीमगंज, बदरपुर (असम), अगरतला, पानीसागर, शिलचर, इंफॉल, कोहिमा, दीमापुर और तेजपुर प्रमुख हैं।

मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए स्वस्थ भारत के न्यास के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने पूर्वोत्तर के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत ही मेहनती, ईमानदार एवं परोपकारी हैं। यहां की महिलाओं की मेहनत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर की अर्थव्यवस्था की धूरी हैं यहां की महिलाएं। पूर्वोत्तर में खासतौर से वनवासी इलाकों में स्वास्थ्य को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाए जाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की अच्छी-अच्छी योजनाओं का लाभ यहां के लोग नासमझी में नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि लोगों को तबतक जागरूक किया जाए जब तक उनमें स्वास्थ्य की समझ विकसित नहीं हो जाती।

यात्रा का दूसरा चरण नागपुर से शुरु हुआ था। नागपुर से सिलीगुड़ी तक पांच राज्यों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में स्वस्थ भारत यात्रियों ने स्थानीय लोगों और जनऔषधि केन्द्रों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों को अंजाम दिया, इसके पहले चरण में यात्री दल ने दक्षिण भारत के सभी 7 राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, पुदुचेरी, दमन, आन्ध्रप्रदेश और तेलांगना के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा की, जिनमें पदयात्रा, कार रैली, बाइक रैली, विचार गोष्ठी, जनऔषधि केन्द्रों के उद्घाटन आदि कार्यक्रम उल्लेखनीय हैं। अब तक की यात्रा के क्रम में 109 आयोजन हुए हैं, जिनमें 21 दिनों के पहले चरण में 50 आयोजन हुए जबकि 15 दिनों के दूसरे चरण में 30 एवं 16 दिनों के तीसरे चरण में 29 आयोजन हुए। महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष पर गांधी जी के शहादत दिवस 30 जनवरी को उनके साबरमती स्थित साबरमती आश्रम से स्वस्थ भारत यात्रा-2 की शुरूआत हुई।

Related posts

खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर ओलंपियाड में भारत को तीसरा स्थान

admin

कोरोना संक्रमण क्षमता कम करने के लिए नया तंत्र

admin

कम समय में रिकॉर्ड बना लिया आयुष्मान भव अभियान ने

admin

Leave a Comment