स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY फ्रंट लाइन लेख / Front Line Article विविध / Diverse स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign स्वस्थ भारत यात्रा / Healthy India Travel स्वस्थ भारत यात्रा रपट / Healthy India Travel Report

किरण बेदी ने की अपील, लोग करें जनऔषधि का इस्तेमाल

पुदुचेरी के उपराज्यपाल किरण बेदी ने की अपील, लोग करें जनऔषधि का इस्तेमाल
• पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलपति बोले, महंगी दवाइयों के खिलाफ जरूरी है स्वस्थ भारत यात्रा की पहल
• स्वस्थ भारत यात्रियों का पांडिचेरी में भी हुआ अभूतपूर्व स्वागत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
पांडिचेरी/ 12 फरवरी
केंद्रशासित प्रदेश पांडिचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने राज भवन में राष्ट्रव्यापी यात्रा पर निकले स्वस्थ भारत यात्री दल का अभिनंदन करते हुए उनकी पहल की तारीफ की। उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना बताई और कहा कि जनऔषधि के प्रचलन को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। उपराज्यपाल महोदया ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडू का दौरा कर पांडिचेरी पहुंचे स्वस्थ भारत के यात्रियों की सफलता की कामना की। यह यात्रा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर साबरमती आश्रम अहमदाबाद से 30 जनवरी को शुरू हुई है। युवा स्वास्थ्यकर्मी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यात्रा दल के सदस्य 29 राज्यों में जाएंगे।
पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गुरमीत सिंह ने यात्री दल का विश्वविद्यालय में स्वागत किया। अपना आशीर्वचन देते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत यात्रा-2 एक बहुत ही जरूरी विषय को लेकर की जा रही है। जनऔषधि, पोषण एवं आयुष्मान विषय पर लोगों को जागरूक किया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने यात्री दल को शुभकामना देते हुए कहा कि इस तरह के और अभियानों की समाज को जरूरत है।
इसके पूर्व यात्री दल ने पांडिचेरी में स्थित जनऔषधि केंद्रो का जायजा लिया। इस अवसर पर यात्रा प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह जनऔषधि केन्द्र संचालकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। उन्होंने जनऔषधि संचालकों से कहा कि उन्हें अपने स्तर से भी जनऔषधि के प्रचार के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए। इस दौरान पांडिचेरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी. सामीनाथन ने यात्री दल का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर पांडिचेरी भाजपा की सचिव जयंती राजगोपालन, भाजपा नेता गोविंद राजुलू, बालाकृष्णन, बाला भास्करन, एस.सुंदरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
यात्रा दल में डॉ. सोम शेखर, वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक व पत्रकार प्रसून लतांत, वरिष्ठ पत्रकार अशोक प्रियदर्शी, शिक्षाकर्मी प्रियंका सिंह शामिल हैं।
सादर
मीडिया टीम
संपर्क
9811128964, 9891228151

Related posts

जुलाई भी सबसे गर्म, 2024 में और बिगड़ेंगे हालात

admin

दवा बाजारःब्राड के नाम पर लूटे जा रहे हैं मरीज, तमाशबीन बनी हुई है सरकार…

Ashutosh Kumar Singh

प्रधानमंत्री ने ‘जन औषधि दिवस’ समारोह को संबोधित किया

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment