स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY फ्रंट लाइन लेख / Front Line Article विविध / Diverse समाचार / News स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign स्वस्थ भारत यात्रा / Healthy India Travel स्वस्थ भारत यात्रा रपट / Healthy India Travel Report

स्वस्थ भारत यात्रियों ने पूरे किए 50 दिन

स्वस्थ भारत यात्रियों ने पूरे किए 50 दिन, 19 राज्यों में 110 आयोजनों के माध्यम से लोगों को जनऔषधि, पोषण और आयुष्मान के बारे में किया जागरूक
• स्वस्थ भारत (न्यास) की पहल पर महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष पर शुरू हुई है यात्रा
• दक्षिण भारत में यात्रियों का हुआ है भव्य स्वागत, पूर्वोत्तर में भी मिल रहा है भरपूर सहयोग एवं समर्थन
• अनवरत यात्रा में 50 हजार से भी ज्यादा लोगों से सीधा संवाद कायम करने की जरूरी पहल
• स्वास्थ्य के मसले पर अबतक की सबसे बड़ी एवं व्यापक यात्रा
• वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में हो रही है यात्रा

नई दिल्ली/ 20.03.2019
जूनून, हौसले और काम के प्रति समर्पण हो तो हर मुश्किल लक्ष्य भी मुमकिन हो जाता है। हर मैदान फ़तह हो जाता है। इन वाक्यों को सच कर दिखाया है स्वस्थ भारत यात्रियों ने। स्वस्थ भारत (न्यास) की पहल पर 90 दिवसीय स्वस्थ भारत यात्रा पर निकले 7 सदस्यीय टोली ने वो कर दिखाया है जो भारत के आधुनिक इतिहास में स्वास्थ्य विषय पर कभी नहीं हुआ। विगत 50 दिनों से भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे स्वस्थ भारत यात्रियों ने अभी तक 12 हजार किमी की यात्रा तय कर ली है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वस्थ भारत यात्रा-2 के सह-संयोजक धीप्रज्ञ द्विवेदी ने बताया कि न्यास के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में निकले यात्री दल ने विगत 50 दिनों में दक्षिण भारत के सभी राज्यों सहित 19 राज्यों का दौरा कर लिया है। इस दौरान यात्री दल ने 110 छोटे-बड़े आयोजनों के माध्यम से देश के लोगों को जनऔषधि, पोषण एवं आयुष्मान के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि यात्री दल में एक महिला प्रियंका सिंह सहित वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक प्रसून लतांत, शंभू कुमार, विनोद रोहिल्ला, पवन कुमार एवं विवेक कुमार शामिल हैं।
यात्रा की उपलब्धि को रेखांकित करते हुए श्री द्विवेदी ने बताया कि इस यात्रा को दक्षिण भारत एवं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में जोरदार समर्थन एवं सहयोग मिला है। यात्रा के समर्थन में स्थानीय लोगों ने यात्री दल के साथ पदयात्रा, बाईक रैली एवं कार रैली भी की है। स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वस्थ भारत के मकसद को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ भारत यात्री अभी तक विभिन्न कार्यक्रमों में 60 हजार से ज्यादा लोगों से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर चुके हैं। इस दौरान स्थानीय मीडिया का भी भरपुर सहयोग मिला है।
महात्मा गांधी के 150 जयंती वर्ष पर उनके स्वास्थ्य चिंतन के साथ-साथ जनऔषधि, पोषण एवं आयुष्मान विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए देश के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थाओं की मदद एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि परियोजना के समर्थन से स्वस्थ भारत (न्यास) ने 21000 किमी की स्वस्थ भारत यात्रा-2 का महाआयोजन किया है। श्री द्विवेदी ने बताया कि यात्रा के दौरान पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी, तमिलनाडू के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश जी, त्रिपुरा के स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन, झारखंड के नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ समाजकर्मी, शिक्षाविद, चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं जनऔषधि संचालकों का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ है। अगले 40 दिनों की योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा का चौथा चरण बिहार के भागलपुर से शुरू होगा जो बिहार के विभिन्न शहरों सहित उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर तक की जायेगी। यात्रा का समापन देश की राजधानी दिल्ली में 28 अप्रैल 2019 को दिल्लि स्थित राजघाट समाधी पर होगा। तीसरा चरण कोकराझाड़ से शुरू होकर सिलीगुड़ी में इस महीने के 23 तारीख को संपन्न होगा। यह यात्रा 30 जनवरी,2019 से साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से शुरू हुई है।
गौरतलब है कि स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत कंट्रोल मेडिसिन मैक्सिमम रिटेल प्राइस, जेनरिक लाइए पैसा बचाइए, नो योर मेडिसिन, नो योर फार्मासिस्ट, नो योर डॉक्टर, स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज सहित दर्जनों राष्ट्रव्यापी कैंपेनों के माध्यम से देश की जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इन सभी कैंपेनों को विकत 4 वर्षों से स्वस्थ भारत (न्यास) संचालित कर रहा है।

Related posts

स्वस्थ भारत यात्रा

Ashutosh Kumar Singh

जानिए कैसे आशुतोष के गुस्से ने नींव रखी 'स्वस्थ भारत अभियान' की

Ashutosh Kumar Singh

जानिए आपके राज्य का क्या है कोरोना हेल्पलाइन

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment