स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign

स्वस्थ भारत नें 9 बालिकाओं को बनाया ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का गुडविल एंबेसडर

स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा गुडविल एंबेसडर बनी 9 बालिकाएं, साथ में जीएसडीएस के निदेशक एवं स्वस्थ भारत की टीम
स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा गुडविल एंबेसडर बनी 9 बालिकाएं, साथ में जीएसडीएस के निदेशक एवं स्वस्थ भारत की टीम
  • जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, असम, मणिपुर एवं अरुणाचल प्रदेश की बालिकाओं को मिला गुडविल एंबेसडर का प्रमाण-पत्र ।

  • पूरे देश में स्वस्थ भारत बनायेगा 300 बालिकाओं को स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज का गुडविल एंबेसडर

  • भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर स्वस्थ भारत ने शुरू किया स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज कैंपेन

  • गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, मेडिकेयर फाउंडेशन, नेस्टिवा अस्पताल, संवाद मीडिया, जलधारा, हेल्प एंड होप, सिंपैथी, स्पंदन, गोरखा फाउंडेशन एवं राजकमल प्रकाशन समूह ने दिया समर्थन

नई  दिल्ली/  गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति में आयोजित मूल्य निर्माण शिविर में स्वस्थ भारत न्यास ने देश के सात राज्यों की 9 बालिकाओं को ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ कैंपेन का गुडविल एंबेसडर मनोनित किया है। ज्ञात हो कि बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर शुरू किए गए इस कैंपेन को पूरे देश में ले जाने के लिए न्यास की टीम स्वस्थ भारत यात्रा पर निकलने वाली है। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (जीएसडीएस), नेस्टिवा अस्पताल एवं मेडिकेयर फाउंडेशन, संवाद मीडिया, राजकमल प्रकाशन सहित देश के तमाम संगठनों के सहयोग से स्वस्थ भारत (न्यास) स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ कैंपेन चला रहा है। 2016-17 में 300 बालिकाओं को ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ का गुडविल एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा देश की 9 बालिकाओं को स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज का गुडविल एंबेसडर का प्रमाण पत्र देते हुए जीएसडीएस के निदेशक एवं स्वस्थ भारत की टीम
जीएसडीएस के सत्याग्रह मंडप में आयोजित मूल्य निर्माण शिविर में स्वस्थ भारत (न्यास) ने हैफलांग (असम) की केहुलैमइले निरियम, मणिपुर की म्यूचैमलुइ, कारगिल (जम्मू कश्मीर) की डिसकिट डोलमा एवं फिजा बानो, भोपाल (म.प्र.) की कनुप्रिया गुप्ता एवं फाल्गुनी पुरोहित, चुनार (उ.प्र.) से प्रीति राना, वेस्ट सियांग (अरुणाचल प्रदेश) से लिगमा बागरा एवं दिल्ली से प्रेरणा तिवारी को ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ’ समाज का गुडविल एंबेसडर बनाया गया है। इन 9 बालिकाओं में प्रेरणा तिवारी कथक नृत्य में पारंगत हैं, डिसकिट डोलमा एवं फिजा बानो स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति अपने क्षेत्र में आम लोगों को जागरूक कर रही हैं। कनुप्रिया गुप्ता भारत की पहली ब्रेल लिपी में छपने वाले अखबार द पीस गांग की संपादक हैं, फाल्गुनी पुरोहित अपनी आंखों से दुनिया को नहीं देख सकती हैं लेकिन अपने मधुर आवाज से दुनिया में शांति क संदेश फैला रही हैं, केहुलैमइले एवं म्यूचैमलुई नॉर्थ ईस्ट में शांति की दूत बनी हुई हैं।
गौरतलब है की स्वस्थ भारत (न्यास) पिछले 4 वर्षों से जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। न्यास द्वारा स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत ‘नो योर मेडिसिन’, ‘जेनरिक मेडिसिन लाएं पैसा बचाएं’, कंट्रोल मेडिसिन मैक्सिमम रिटेल प्राइस  एवं ‘तुलसी लगाएं रोग भगाएं’ जैसे जनकल्याणकारी कैंपेन चलाए जा रहे हैं।
स्वस्थ भारत पत्रिका का लोकार्पण

स्वस्थ भारत पत्रिका का लोकार्पण करते हुए जीएसडीएस के निदेशक्र दीपंकर श्री ज्ञान
स्वस्थ भारत पत्रिका का लोकार्पण करते हुए जीएसडीएस के निदेशक्र दीपंकर श्री ज्ञान

नई दिल्ली के जीएसडीएस स्थित सत्याग्रह मंडप में आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ भारत (न्यास) द्वारा प्रकाशित स्वस्थ भारत पत्रिका के प्रवेशांक का लोकार्पण जीएसडीएस के निदेशक श्री दीपंकर श्रीज्ञान, वरिष्ठ गांधीवादी श्री बसंत जी, वेदाभ्यास कुण्डु, स्वस्थ भारत न्यास के धीप्रज्ञ द्विवेदी, ऐश्वर्या सिंह, मणि शंकर एवं पत्रिका की संपादिका शशिप्रभा तिवारी की उपस्थिति में हुआ। इस पत्रिका में ‘स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज’ विषय पर देश के जानी मानी हस्तियों ने अपने लेख लिखे हैं। गोवा की राज्यपाल माननीय मृदुला सिन्हा, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, अल्का अग्रवाल, शशिप्रभा तिवारी सहित तमाम लेखकों ने बालिकाओं के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर करते हुए उन्हें जागरूक करने पर बल दिया है। इस पत्रिका के प्रकाशन पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, खेल मंत्री विजय गोयल, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक दीपंकर श्री ज्ञान सहित तमाम हस्तियों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
 

Related posts

वैक्सीनेशन से अमेरिका ने पाया Chikenpox पर काबू

admin

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से गढ़ें पत्रकारिता का स्वर्णिम काल : हरिवंश

admin

कोविड-19 से लड़ाई में बेहतर है भारतीय रणनीति

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment