स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

प्रख्यात बायोकेमिस्ट जी. पद्मनाभन को मिलेगा पहला विज्ञान रत्न पुरस्कार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्र सरकार इस साल पहले विज्ञान रत्न पुरस्कार से प्रख्यात बायोकेमिस्ट गोविंदराजन पद्मनाभन को सम्मानित करने जा रही है। इसके अलावा चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को विज्ञान टीम सम्मान दिया जाएगा। सरकार ने कुल 33 राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की घोषणा की है। 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर ये पुरस्कार दिये जायेंगे।

इन्हें मिलेगा विज्ञान श्री अवॉर्ड

रिपोर्ट के अनुसार जिनको विज्ञान श्री अवॉर्ड दिया जाएगा, वे हैं- खगोल भौतिकविद् अन्नपूरिणी सुब्रमण्यन, कृषि विज्ञानिक आनंदरामकृष्णन, परमाणु उर्जाविद् आवेश कुमार त्यागी, जीव वैज्ञानिक प्रोफेसर उमेश वार्ष्णेय और प्रोफेसर जयंत भालचंद्र उद्गांवकर, पृथ्वी वैज्ञानिक प्रोफेसर सईद वजीह अहमद नकवी, इंजीनियरिंग वैज्ञानिक प्रोफेसर भीम सिंह, गणित एवं कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रोफेसर आदिमूर्ति और प्रोफेसर राहुल मुखर्जी, दवा वैज्ञानिक डॉक्टर संजय बेहारी, भौतिकविद् प्रोफेसर लक्ष्मणन मुत्थुस्वामी और प्रोफेसर नब कुमार मंडल और तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव।

विज्ञान युवा पुरस्कार

जिन युवा वैज्ञानिकों को विज्ञान युवा पुरस्कार दिया जाएगा, वे हैं- कृषि वैज्ञानिक कृष्ण मूर्ति एस एल और स्वरूप कुमार पारिदा, जीव वैज्ञानिक राधाकृष्णन महालक्ष्मी और प्रोफेसर अरविंद पेनमात्सा, रसायनविद् विवेक पोल्शेत्तिवर और विशाल राय, पृथ्वी वैज्ञानिक कॉक्सी मैथ्यू कोल, इंजीनियरिंग वैज्ञानिक अभिलाष और राधा कृष्ण गंति, पर्यावरण वैज्ञानिक पूरबी सैकिया और बप्पी पॉल, गणित और कंप्यूटर वैज्ञानिक महेश रमेश काकडे, दवा के क्षेत्र में जितेंद्र कुमार साहू और प्रज्ञ ध्रुव यादव, भौतिकविद् उर्बसी सिन्हा, अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में दिगेंद्रनाथ स्वैन और तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में प्रभु राजगोपाल।

Related posts

Achievement : कालाजार उन्मूलन के करीब पहुंचा भारत

admin

दवा की कीमतों में गिरावट

Ashutosh Kumar Singh

4th day is celebrated as “Jan Aushadhi Jan Jagran Abhiyan

admin

Leave a Comment