स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के पहले संस्करण में चार श्रेणियों विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम श्रेणी में प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को 33 पुरस्कारों से सम्मानित किया। विज्ञान रत्न पुरस्कार देश में आणविक जीव विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के अग्रदूत प्रोफेसर गोविंदराजन पद्मनाभन को दिया गया।

चंद्रयान-3 की टीम को भी मिला पुरस्कार

इसी तरह विज्ञान श्री पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले 13 वैज्ञानिकों को दिया गया। विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले वैज्ञानिकों को दिया जाता है। यह पुरस्कार 18 वैज्ञानिकों को दिया गया। विज्ञान टीम पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में अभूतपूर्व शोध के लिए तीन या अधिक वैज्ञानिकों की टीम को दिया जाता है। यह पुरस्कार चंद्रयान-3 की टीम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 लैंडर की सफल लैंडिंग के लिए प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें-https://www.swasthbharat.in/renowned-biochemist-g-padmanabhan-will-receive-the-first-vigyan-ratna-award/

Related posts

उत्तराखण्ड के लिए भी काम करे स्वस्थ भारत ट्रस्ट : धामी

admin

The microneedle-based system can take the pain away from vaccinations

Scientists working on anti-COVID-19 drugs using garlic essential oil

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment