स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

जानिए स्वस्थ भारत नारी शक्ति सम्मान पाने वालों के बारे में

कुमारगंज, (अयोध्या) (स्वस्थ भारत मीडिया)। हाल ही संपन्न स्वास्थ्य संसद-24 के अंतिम दिन 9 महिलाओं को विशिष्ट योगदान के लिए स्वस्थ भारत नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया है। इस सत्र के सभापति डॉ. बिजेन्द्र सिंह, कुलपति, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय थे।  जानना जरूरी है कि इनका अपने-अपने क्षेत्र में क्या संघर्ष और उपलब्धि रही है।

श्वेता राज सिंह

पेशे से अधिवक्ता श्वेता राज सिंह लंबे समय से राजनीति, समाज सेवा और कानूनी सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। वह वर्तमान में समाजसेवी तथा कानूनी सलाहकार के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर रही हैं जिनमें से कुछ निम्न हैं-

अधिवक्ता-इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच

रिसॉरस पर्सन-राष्ट्रीय महिला आयोग

असोसिएट मिडीएटर-विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या

लोक अदालत पीठ सदस्य-जनपद अयोध्या

वन स्टॉप सेंटर, सदस्य/अधिवक्ता अयोध्या

डॉ. विद्या विंदु सिंह

डॉ. विद्या बिन्दु सिंह एक वरिष्ठ साहित्यकार हैं। वह अवधी भाषा में लोक और बाल साहित्य में अपने व्यापक काम के लिए जानी जाती हैं। उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में  उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उनकी सौ से अधिक रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें कविता, कहानी और अवधी लोकगीतों के संग्रह शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने अवधी और क्षेत्र की अन्य क्षेत्रीय बोलियों में रक्षा बंधन के त्यौहार के लिए दो दर्जन से अधिक लोकगीतों की रचना भी की है। साहित्य में उनके योगदान के अलावा, वह अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी कुछ प्रमुख रचनाएं निम्न हैं-

विद्या विंदु सिंह की 21 कहानियाँ। (2022). (एनपी) : कल्पना प्रकाशन

लड्डू गोपाल के माई (लड्डू गोपाल के माई) : अवधी उपन्यास (2022). (एनपी): एलिना बुक्स

फुलवा बरन मन सीता (अवधी कविताएँ) (2021) (एनपी): कल्पना प्रकाशन

सड़क पर उगते बच्चे (लघुकथाएँ) (2021). (एनपी): केके पब्लिकेशंस

अवधी लोकगीत विरासत (2021). (एनपी): प्रभात प्रकाशन

डॉ. श्वेता सिंह

डॉ. श्वेता सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता और कॉर्पोरेट  कार्यकर्मी भी हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से टूरिजम में मास्टर्स तथा ईको टूरिजम में पीएच डी की। बाद के वर्षों में उन्होंने बंगलूरू, गुड़गांव और चेन्नई में कॉर्पोरेट क्षेत्र की कई संस्थाओं में महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया। वर्तमान में लखनऊ में रहकर वह लंबे समय से वह महिलाओं के मुद्दे पर काम कर रही हैं। वह एम्पावर उत्तर प्रदेश नामक संस्था की अध्यक्ष हैं। श्वेता सिंह ने कई संस्थाओं के साथ मिलकर अनेक प्राथमिक विद्यालयों को गोद लिया और वहाँ के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रयास करती रहीं। वह रोजगार के मुद्दे, वृद्ध जनों की समस्याओं तथा इसी तरह के अनेक सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हैं।

डॉ. सुचिता प्रभाकर, उद्यमी, मैनेजिंग डायरेक्टर जी एन ओ एम ई मैनेजमेंट सर्विस एल एल पी, मुंबई
सुश्री जिया मंजरी

सुश्री जिया मंजरी पेशे से सोशल एण्ड पोलिटिकल एनालिस्ट, टी.वी. पैनलिस्ट तथा समान अधिकार कार्यकर्ता (एक्टिविस्ट) हैं। वर्तमान में वह कनाडियन हिन्दू फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सदस्य, सनातन युवा वाहिनी की अध्यक्ष तथा बेटी फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्हें कई महत्वपूर्ण अवार्ड मिले हैं। कुछ महत्वपूर्ण अवार्ड निम्न हैं-

  1. मीडिया पर्सोनेल अवार्ड 2023
  2. ग्लोबल इंसपीरएटीऑन अवार्ड 2023
  3. इंटेरनेशनल सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड 2021
  4. वुमन प्रेस्टीज अवार्ड 2021
दुर्गेश्वरी सिंह

बहुमुखी प्रतिभा की धनी दुर्गेश्वरी सिंह नृत्य व कला के क्षेत्र मे एक जाना माना नाम है। उन्होंने शिक्षा शास्त्र में एम ए किया और साथ ही संगीत में विशारद तथा कत्थक  नृत्य में वरिष्ठ उपाधि पत्र कलाश्रम दिल्ली (पदम् भूषण पंडित बिरजू महाराज की संस्था) से प्राप्त किया। वर्तमान में वह ज्ञानेश्वरी इंस्टीट्यूट टीचिंग एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स, ग्रेटर नोएडा की सह-संस्थापिका एवं संचालिका हैं। वह साहित्यकार, कत्थक नृत्यांगना, नृत्य संयोजक, मंच संचालिका, इवेंट मैनेजमेंट में सक्रिय हैं। यही कारण है कि उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया जो निम्न हैं-

  1. संस्कृति उत्सव (2024) (उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कत्थक नृत्य एवं सहयोग के लिए सम्मानित)
  2. कत्थक पर्सनेल्टी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2023 (ब्रांड काउंसिल रेटिंग्स द्वाराद्)
  3. अवध के स्तंभ 2023 (लोक प्रहरी एक सामाजिक संस्था द्वारा)
  4. सिटीजन जर्नलिस्ट अवार्ड 2022 (कत्थक नृत्य), इंटरनेशनल चेम्बर ऑफ मीडिया-इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री AAFT यूनिवर्सिटी (मारवाह स्टूडियो)
  5. वाग्धारा यंग एचीवर्स अवॉर्ड (वाग्धारा साहित्यक संस्था, 2021 महाराष्ट्र राज्यपाल द्वारा)
  6. सशक्त नारी सम्मान, Mentor & Mascot Indian Film Federation (MMIFF) March’ 2021 & Oct’2021
Dr. Ananya Awasthi

Dr. Ananya Awasthi is the founder and director of “Anuvaad”, an accelerator that works on translating scientific evidence to inform policy action on India’s Nutrition/Poshan agenda. Current areas of work include- policy assistance on India’s Poshan agenda, generating strategic guidelines for nutrition, evidence generation on farmer producer organizations, mapping India’s dietary patterns, and promotion of maternal and child nutrition. Prior to Anuvaad, she led the India Research Center for the Harvard School of Public Health- where she oversaw the implementation of global health research projects, training programs, and key projects. She also serves on the advisory board of the National Commission for Protection of Child Rights, Government of India & Harvard Business School – India Research Center. Dr. Awasthi holds a master’s degree in public health from the Harvard School of Public Health, Harvard University.

चित्रा त्यागी

मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली चित्रा त्यागी की शिक्षा सहारनपुर, नोएडा में हुई। अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान में परास्नातक, कंप्यूटर में डिप्लोमाधारी चित्रा ने विवाह के बाद बी एड किया। आपने नौकरी के स्थान पर ’शिक्षित गृह निर्माणी’बनने का निश्चय किया। आपने एल्यूमिनियम के स्थान पर लोहे के बर्तन, मोटे अनाजों का उपयोग, फ्रिज के स्थान पर मटके का पानी जैसे परंपरागत सनातनी परंपरा को पहले घर में आचरण में लाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्रामीण योजना की उपाध्यक्ष रहते इसे सामान्य गृहणियों तक पहुंचाया। आपके कार्यों हेतु उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शाहजहांपुर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आपको ’उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण सम्मान 2020’ से सम्मानित किया गया।

Related posts

देश के गरीबों को ध्‍यान में रखें चिकित्सकः प्रधानमंत्री

Ashutosh Kumar Singh

हिन्दी भाषी इन पांच राज्यों में कोविड-19 ने ली 100 लोगो की जान,पढ़े विस्तृत रिपोर्ट

Ashutosh Kumar Singh

पीएम मोदी ने कही थी बहुत जरूरी बात…

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment