स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

Swasthya Sansad-24 में सम्मानित की गयी कई हस्तियां

कुमारगंज (अयोध्या) (स्वस्थ भारत मीडिया)। अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य संसद-24 के समापन सत्र में स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 9 महिलाओं को स्वस्थ भारत नारी शक्ति सम्मान और 17 माननीयों को स्वस्थ भारत सारथी सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती कृष्णा राज, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह और स्वस्थ भारत न्यास के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से वितरित किया।

सुशीला नायर स्वस्थ भारत उत्कृष्टता सम्मान

सार्वजनिक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महती काम करने वाली सुशीला नायर की विरासत की याद में उनके नाम पर न्यास उत्कृष्टता सम्मान देती है। इस बार यह सम्मान पाने वाले वालों में पटना का महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केन्द्र भी है जिसे महावीर मंदिर न्यास समिति संचालित करती है। यहां कैंसर का सस्ता इलाज होता है ताकि गरीब मरीजों को पैसे के अभाव में दम न तोड़ना पड़े। इसी तरह यह सम्मान सेवा भाव से समर्पित कार्य करने वाले कन्याकुमारी के विवेकानंद केन्द्र और दुनिया भर में योग का अलख जगाने वाले मुंगेर स्थित बिहार योग विद्यालय को दिया गया। स्वस्थ भारत  उत्कृष्टता सम्मान-24 (विशेष रेखांकन) आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या और श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या, (संचालन-कल्याणं करोति), लखनऊ को दिया गया जो नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

स्वस्थ भारत नारी शक्ति सम्मान

सनातन में शक्ति के 9 रूप माने गये हैं। इसी के मद्देनजर 9 महिलाओं को न्यास की ओर से नारी शक्ति सम्मान दिया गया। लखनऊ की वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अनन्या अवस्थी, सनातनी युवा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जिया मंजरी, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ. श्वेता सिंह, ज्ञानेश्वरी इंस्टिट्यूट टीचिंग एंड परफॉर्मिंग आर्ट की सह संस्थापिका एवं संचालिका दुर्गेश्वरी सिंह, जी एन ओ एम ई मैनेजमेंट सर्विस एल एल पी की मैनेजिंग डायरेक्टर सुचिता प्रभाकर, सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन. सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चित्रा त्यागी और श्वेता राज सिंह को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया।

स्वस्थ भारत सारथी सम्मान

संस्था की भावना के रथ को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान करने वालों को न्यास की ओर से स्वस्थ भारत सारथी सम्मान दिया जाता है। इस बार यह सम्मान चर्चित किसान डॉ. राजाराम त्रिपाठी, कवि व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वागीश सारस्वत, डॉ. नवनीत वर्मा, आइएफटीएम, विश्वविद्यालय, मुरादाबाद, युवा स्तंभकार अमित राजपुत,  वरिष्ठ विज्ञान पत्रकार डॉ. राजकिशोर, शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता सुभाषचंद्र त्रिपाठी, भोजपुरी कवि मनोज सिंह भावुक, युवा पत्रकार आशुतोष पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक (भितिहरवा, बेतिया) दीपेंद्र वाजपेयी, कला मर्मज्ञ नितेश नागेश, पत्रकार महिमा सिंह, डॉ. अतुल मोहन सिंह, फिल्मकार मधुप श्रीवास्तव, राकेश कुमार, जनऔषधि संचालक, मुंगेर, बिहार, तुषार बाथम, जीपीएम, अटमबर्ग टेक्नोलॉजी, पुणे,  भोला सिंह, स्वास्थ्य शिक्षण पुरोधा व वरिष्ठ शिक्षाविद, अयोध्या,  चंद्रशेखर मिश्र, काशी आर्गेनिक्स, वाराणसी और संजय स्वदेश, Ex. एडिटोरियल हेड, दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, गोरखपुर को सारथी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जेनरिक दवा निर्माता और विक्रेता को भी सम्मान

इस साल से न्यास ने दो नये सम्मान भी देने का निर्णय लिया था। आम लोगों तक सस्ती दवा पहुंचाने में सक्रिय योगदान देने वाले निर्माता और विक्रेता को इस श्रेणी में रखा गया है। जेनरिक दवा निर्माण के क्षेत्र में  अग्रणी भूमिका निभाने वाले मस्कट हेल्थ सीरिज प्रा. लि. को सम्मानित किया गया।  स्वस्थ भारत जनऔषधि मित्र सम्मान (जनऔषधि दवा विक्रेताओं को) तीन लोगों को मिला। ये हैं विनय शुक्ला (लखनऊ), प्रसन्ना श्रीवास्तव (देवरिया) और वारिस अली (गोरखपुर)। ये यूपी में पिछले वित्तीय वर्ष (2023&24) में जनऔषधि विक्रय के क्षेत्र में टॉप 3 परफॉर्मर्स रहे हैं।

सम्मान पाने वालों की सूची इस प्रकार हैः

सुशीला नायर स्वस्थ भारत उत्कृष्टता सम्मान

1. महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केन्द्र, पटना, (संचालक, महावीर मंदिर न्यास समिति)
2. विवेकानंद केन्द्र, कन्याकुमारी
3. बिहार योग विद्यालय, मुंगेर, बिहार

स्वस्थ भारत उत्कृष्टता सम्मान-2024 ( विशेष रेखांकन )

1. आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या
2. श्री दीनबंधु नेत्र चकित्सालय, अयोध्या, (संचालन- कल्याणं करोति, लखनऊ)

स्वस्थ भारत सारथी सम्मान
1. डॉ. वागीश सारस्वत, कवि व सामाजिक कार्यकर्ता
2. डॉ. नवनीत वर्मा, आइएफटीएम, विश्वविद्यालय, मुरादाबाद
3. डॉ. राजकिशोर, वरिष्ठ विज्ञान पत्रकार, अयोध्या
4. श्री सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता
5. श्री मनोज सिंह, भावुक, प्रसिद्ध गीतकार व प्रस्तोता
6. श्री आशुतोष पांडेय, युवा पत्रकार, दिल्ली
7. श्री अमित राजपुत, युवा स्तंभकार, दिल्ली
8. श्री दीपेन्द्र वाजपेयी, सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक, भितिहरवा, बेतिया
9. श्री पवन पांडेय, पत्रकार, अयोध्या
10. श्री नितेश नागेश, भोपाल, अयोध्या
11. सुश्री महिमा सिंह, पत्रकार व योगा प्रशिक्षिका
12. डॉ. अतुल मोहन सिंह, लखनऊ
13. श्री मधुप श्रीवास्तव, फिल्म निर्माता,मुंबई
14. श्री राकेश कुमार, मुंगेर, बिहार
15. श्री राकेश कुमार, जनऔषधि संचालक, मुंगेर, बिहार
16. श्री तुषार बाथम, जीपीएम, अटमबर्ग टेक्नोलॉजी, पुणे
17. श्री भोला सिंह, स्वास्थ्य शिक्षण पुरोधा व वरिष्ठ शिक्षाविद, अयोध्या
18. श्री चंद्रशेखर मिश्र, काशी आर्गेनिक्स, वाराणसी
19. श्री संजय स्वदेश, Ex. एडिटोरियल हेड, दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, गोरखपुर

स्वस्थ भारत नारी शक्ति सम्मान

1. पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह,साहित्यकार
2. जिया मंजरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रवक्ता सनातनी युवा वाहिनी
3. दुर्गेश्वरी सिंह, सह संस्थापिका एवं संचालिका ज्ञानेश्वरी इंस्टिट्यूट टीचिंग एंड परफॉर्मिंग आर्ट
4. डॉ. अनन्या अवस्थी, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट
5. डॉ. श्वेता सिंह,सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता
6. सुचित्रा प्रभाकर, मैनेजिंग डायरेक्टर जी एन ओ एम ई मैनेजमेंट सर्विस एल एल पी
7. रीना सिंह, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट
8. चित्रा त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता
9. श्वेता राज सिंह, अधिवक्ता, इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच

स्वस्थ भारत जनऔषधि मित्र सम्मान

1. श्री विनय शुक्ला, लखनऊ
2. प्रसन्ना श्रीवास्तव, देवरिया
3. वारिस अल्ली, गोरखपुर

स्वस्थ भारत उत्कृष्ट जेनरिक मेडिसिन निर्माता सम्मान

1. मस्कट हेल्थ सीरिज प्रा. लि.

Related posts

Swasthya Sansad-2024 : रामनगरी अयोध्या में ऐतिहासिक आयोजन

admin

गैर संचारी रोगों से आयुर्वेद ही निजात दिला सकता हैः डॉ. हर्षवर्धन 

Ashutosh Kumar Singh

मानसिक रोगों का महत्वपूर्ण कारण लाइफस्टाइल

admin

Leave a Comment