स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

स्वास्थ्य संसद-24 में सम्मानित होंगी कई हस्तियां

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अयोध्या में आयोजित स्वास्थ्य संसद-24 में 9 महिलाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वस्थ भारत नारी शक्ति सम्मान और 17 माननीयों को स्वस्थ भारत सारथी सम्मान से नवाजा जायेगा। 19 जुलाई से आरंभ हो रहे इस आयोजन के अंतिम दिन 21 जुलाई को यह सम्मान दिये जायेंगे।

सुशीला नायर स्वस्थ भारत उत्कृष्टता सम्मान

आयोजन समिति की ओर से जारी सूचना में यह जानकारी दी गयी है। यह सम्मान महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केन्द्र, पटना, (संचालक-महावीर मंदिर न्यास समिति), विवेकानंद केन्द्र, कन्याकुमारी और बिहार योग विद्यालय, मुंगेर को दिया जायेगा। स्वस्थ भारत उत्कृष्टता सम्मान-2024 (विशेष रेखांकन) आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या और श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या, (संचालन- कल्याणं करोति, लखनऊ) को दिया जायेगा।

नारी शक्ति सम्मान

जिन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है, उनमें वरिष्ठ साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह, डॉ. अनन्या अवस्थी, जिया मंजरी, डॉ. श्वेता सिंह, दुर्गेश्वरी सिंह, सुचिता प्रभाकर, एडवोकेट रीमा सिंह, चित्रा त्यागी और श्वेता राज सिंह का नाम शामिल हैं।

सारथी सम्मान

इसी तरह स्वस्थ भारत सारथी सम्मान से डॉ. राजाराम त्रिपाठी, संजय स्वदेश, डॉ. वागीश सारस्वत, डॉ. नवनीत वर्मा, डॉ. राजकिशोर, सुभाषचंद्र त्रिपाठी, मनोज सिंह भावुक, आशुतोष पांडेय, दीपेंद्र वाजपेयी, नितेश नागेश, महिमा सिंह, डॉ. अतुल मोहन सिंह, मधुप श्रीवास्तव, राकेश कुमार, तुषार बाथम, भोला सिंह और चंद्रशेखर मिश्र का नाम शामिल है।

Related posts

सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन चालू

admin

पूर्वोत्तर राज्यों में पीसीआई के कायदे कानून कागजी खानापूर्ति

Ashutosh Kumar Singh

Report : 74 फीसद भारतीयों को पौष्टिक भोजन नसीब नहीं

admin

Leave a Comment