स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

NMC का राष्ट्रीय मेडिकल रजिस्टर पोर्टल हुआ लॉन्च

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पंजीकरण के लिए पात्र सभी MBBS डॉक्टरों के पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर (NMR) पोर्टल का उद्घाटन किया। उनके साथ स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं जबकि स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव की वर्चुअल उपस्थिति रही। आयोजन में स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा और अन्य अधिकारी ळाी मौजूद थे।

डॉक्टरों का डायनेमिक डेटाबेस रहेगा : नड्डा

इस मौके पर श्री नड्डा ने NMC और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की उनकी कड़ी मेहनत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य रजिस्टर लाने के लिए सराहना की, जो भारत में सभी एलोपैथिक पंजीकृत डॉक्टरों के लिए एक व्यापक और डायनेमिक डेटाबेस होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण भारत को डिजिटल रूप से मजबूत बनाना है और यह तब हो सकता है जब स्वास्थ्य ईकोसिस्टम भी डिजिटल रूप से मजबूत हो। यह डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल ईकोसिस्टम को मजबूत करेगा। पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया में निरंतर सुधार के साथ राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर को उन्नत और मजबूत किया जाएगा।

मिलेगा डॉक्टरों का प्रामाणिक डेटा : अनुप्रिया पटेल

इसे एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इसकी आवश्यकता बहुत लंबे समय से महसूस की जा रही है। देश भर के डॉक्टरों का प्रामाणिक डेटा महत्वपूर्ण है। आज तक डॉक्टरों का डेटा बिखरे हुए रूप में है, जिसमें संशोधन और अपग्रेडेशन की आवश्यकता है। इसे एनएमआर पोर्टल यह सुनिश्चित करेगा। आसान पंजीकरण प्रक्रिया प्रामाणिक डेटा के रखरखाव को सुनिश्चित करेगी। जानकारी की यह प्रामाणिकता बहुत मायने रखती है क्योंकि भारत एक विशाल डिजिटल स्वास्थ्य ईकोसिस्टम बनाना चाहता है।

अपडेट करने की सुविधा भी : प्रतापराव जाधव

स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि NMR पोर्टल पर त्वरित और आसान पंजीकरण प्रक्रिया से डेटा को समय पर अपडेट करने में सुविधा होगी। इससे चिकित्सा पेशेवरों में पारदर्शिता और गुणवत्ता आएगी और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में लोगों का विश्वास सुनिश्चित होगा। सरकार प्रधानमंत्री के सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के दृष्टिकोण के तहत काम कर रही है और इसका शुभारंभ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

Related posts

विश्व होम्योपैथी दिवस पर संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति

admin

भारत के लिए ‘बीट प्‍लास्टिक पॉल्‍यूशन’’ मात्र नारा नहीं, बल्कि इसका अर्थ पर्यावरण के हित में कार्य करना है:डॉ हर्षवर्धन 

4 करोड़ भारतीय हुए Long covid के शिकार

admin

Leave a Comment