स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

Swasthya sansad-24…अंतिम दिन लगी सम्मानों की झड़ी

-स्वस्थ भारत मीडिया-

 

कुमारगंज (अयोध्या)। हाल ही संपन्न स्वास्थ्य संसद-24 के अंतिम दिन कई पुरस्कार वितरित कियेगये। सुशीला नायर स्वस्थ भारत उत्कृष्टता सम्मान से महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केन्द्र, पटना, (संचालक, महावीर मंदिर न्यास समिति), विवेकानंद केन्द्र, कन्याकुमारी और बिहार योग विद्यालय, मुंगेर, बिहार को सम्मानित किया गया। स्वस्थ भारत उत्कृष्टता सम्मान-2024 (विशेष रेखांकन) की श्रेणी में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या एवं श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या को सम्मानित किया गया।

जबकि स्वस्थ भारत सारथी सम्मान-डॉ. वागीश सारस्वत, मुंबई, डॉ. नवनीत वर्मा, IFTM, विश्वविद्यालय, मुरादाबाद, डॉ. राजकिशोर, वरिष्ठ विज्ञान पत्रकार, अयोध्या, श्री सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ. राजाराम त्रिपाठी, कृषक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, श्री मनोज भावुक, प्रसिद्ध गीतकार व प्रस्तोता, श्री आशुतोष पांडेय, युवा पत्रकार, दिल्ली, श्री अमित राजपूत, युवा स्तंभकार, दिल्ली, श्री दीपेन्द्र वाजपेयी, सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षक, नरकटियागंज, बिहार, श्री पवन पांडेय, युवा पत्रकार, अयोध्या, श्री नितेश नागेश, सामाजिक कार्यकर्ता, भोपाल, डॉ. अतुल मोहन सिंह, संपादक, स्वदेश, लखनऊ, मधुप श्रीवास्तव, फिल्म निर्माता, मुंबई, राकेश कुमार, जनऔषधि संचालक, मुंगेर, बिहार, श्री तुषार बाथम, जीपीएम, अटमबर्ग टेक्नोलॉजी, पुणे, श्री भोलानाथ सिंह, स्वास्थ्य शिक्षण पुरोधा व वरिष्ठ शिक्षाविद, अयोध्या, श्री चंद्रशेखर मिश्र, काशी आर्गेनिक्स, वाराणसी एवं संजय स्वदेश, पूर्व एडिटोरियल हेड, दैनिक जागरण आईनेक्स्ट, गोरखपुर को दिया गया।

जबकि पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार, जिया मंजरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातनी युवा वाहिनी, दुर्गेश्वरी सिंह, सह संस्थापिका एवं संचालिका ज्ञानेश्वरी इंस्टिट्यूट टीचिंग एंड परफॉर्मिंग आर्ट, डॉ. अनन्या अवस्थी, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, डॉ. श्वेता सिंह, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, सुचिता प्रभाकर, मैनेजिंग डायरेक्टर जी.एन.ओ.एम.ई. मैनेजमेंट सर्विस एलएलपी, रीना एन. सिंह, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, चित्रा त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्वेता राज सिंह, अधिवक्ता, इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच को स्वस्थ भारत नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

लोगों को सस्ती दवाइयां पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के तीन जनऔषधि केन्द्रों को स्वस्थ भारत जनऔषधि मित्र सम्मान दिया गया। यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2023-24 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप थ्री जनऔषधि संचालकों को दिया गया जिसमें पहले स्थान पर विनय शुक्ला, लखनऊ, दूसरे स्थान पर प्रसन्ना श्रीवास्तव, देवरिया और तीसरे स्थान पर वारिस अल्ली, गोरखपुर रहे। सभी को मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के डीजीएम कुंदन सिंह, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बिजेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के डीन डॉ. महेश व्यास और स्वस्थ भारत के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

देश में उत्कृष्ट जेनरिक दवा निर्माण करने एवं जेनरिक दवाइयों तक आम लोगों की पहुंच को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने के लिए स्वस्थ भारत उत्कृष्ट जेनरिक मेडिसिन निर्माता सम्मान मस्कट हेल्थ सीरिज प्रा. लि. को दिया गया।

इसके साथ ही इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के उत्थान में लगे वैज्ञानिकों को भी विशेष रूप से मंच से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य संसद की थीम पर विश्वविद्यालय में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को भी सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विशाल पटेल, शुभंकर श्रीवास्तव, रिया सिंह, अश्वनी कुशवाहा एवं अनुष्का सिंह को निबंध प्रतियोगिता के लिए एवं पुष्पेन्द्र, शुभम कुमार एवं ओमप्रकाश गुर्जर को पोस्टर/चित्रकला प्रतियोगिता के लिए सम्मानित किया गया।

Related posts

मरीज के साथ संबंध बनाएं

Ashutosh Kumar Singh

टीआईएफआर ने शुरू की कोविड-19 पर जागरूकता फैलाने की पहल

Ashutosh Kumar Singh

आखिर क्यों मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस

admin

Leave a Comment